आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 दिसंबर 2023 : हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने राजद नेता मैनेजर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक साहनी की पत्नी अजीजपुर चांदे पंचायत की उप मुखिया बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सहनी अपनी कार से मूसापुर की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान मरूई चौक पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कार रुकवाकर उनसे बातचीत की और फिर उनको गोली मारकर फरार हो गए।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राजद मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ में पदाधिकारी बताए जाते हैं।

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने ताजपुर – महुआ मुख्य मार्ग पर बहुआरा चौक पर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद लोग सड़क से हटे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network